Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर घनशयाम थोरी ने विशेष कैंपों के कामकाज की जांच के लिए पोलिंग बूथों का अचानक किया दौरा
Deputy Commissioner Ghanshyam Thori made a surprise visit to the polling booths to check the functioning of the special camps

डिप्टी कमिश्नर घनशयाम थोरी ने विशेष कैंपों के कामकाज की जांच के लिए पोलिंग बूथों का अचानक किया दौरा

जालंधर : ज़िला चुनाव अधिकारी -कम -डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने चुनाव प्रक्रिया में युवाओं विशेषकर पहली बार वोट बनवाने वाले युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की बात की । डिप्टी कमिश्नर ने बूथ स्तर अधिकारियों (बी.एल.ओज़) को ज़िला प्रशासन की तरफ से ज़िले भर में 1974 बूथों पर लगाए जा रहे विशेष कैंपों दौरान अधिक से अधिक युवाओं की रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लाडोवाली रोड स्थित पोलिंग स्टेशन के अचानक दौरे दौरान बी.एल.ओज़ को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तनदेही से काम करने के लिए कहा। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि ज़िला प्रशासन वोटर सूची की विशेष सरसरी सुधाई प्रोगराम के अंतर्गत बड़ी संख्या में आबादी को कवर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीँ इस मिशन में बी.एल.ओज़ की अहम भूमिका की प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में अन्य रहते युवाओं को कवर करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है, इससे चुनाव प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को यकीनी बनाया जा सके, जो कि हमारे लोकतंत्र का आर्दश है। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर यह भी कहा कि सभी बी.एल.ओज़. अपने -अपने बूथों पर बैठ रहे है, इससे वोटरों को अलग -अलग सेवाओं की सुविधा उनके स्थान पर मिल सके।

वहीँ उन्होंने बी.एल.ओज़ को हर बूथ से कम से -कम दस वोटरों की रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने के लिए कहा।इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रिवीज़न शड्यूल अनुसार, 1जनवरी, 2022 को या इससे पहले 18 साल की आयु का होने वाला कोई भी व्यक्ति स्वंय को वोटर के तौर पर रजिस्टर कर सकता है। वहीँ उन्होंने कहा कि सुधाई के काम से सम्बन्धित सभी आधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक नए वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने को प्राथमिकता दी जाए, जिससे कोई भी अपने वोट के अधिकार से खाली न रहे।इस मोके डिप्टी कमिश्नर ने विशेष कैंपों में पहुँचने वाले लोगों के साथ बातचीत की और उनको अपने योग्य युवा बच्चों को वोटर के तौर पर रजिस्टर करने की अपील भी की। बता दे कि कैंप रविवार (7नवंबर 2021) को भी जारी रहेगा।

 


Leave a Reply