Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में 13 साल की लड़की के साथ हैवानियत , किडनैप कर गैंगरेप
Jalandhar: Travel agent raped a married woman, FIR registered

जालंधर में 13 साल की लड़की के साथ हैवानियत , किडनैप कर गैंगरेप

जालंधर : जालंधर के रामा मंडी इलाके से बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ 13 साल की लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। इलाके के ही रहने वाले एक युवक ने दिनदहाड़े एक अन्य युनक के साथ मिलकर नाबालिग काे अगवा कर लिया। फिर उसके साथ रेप किया। आपोरी अगले दिन पीड़िता को एक मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। वहां से अर्धबेहोशी की हालत में वह खुद ही घर पहुंची। परिवार इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। फिलहाल लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।

लड़की के माता-पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी 8वीं में पढ़ने वाली बेटी बिस्किट लेने घर से गई थी। इसी दौरान इलाके का ही रोहित एक्टिवा पर आया और अपने साथ बैठने को कहा। लड़की ने इंकार कर दिया तो उसका दूसरा दोस्त आया और लड़की को कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और दोनों उसे एक्टिवा पर बिठाकर ले गए। जब लड़की घर नहीं लौटी तो उन्हें इसका पता चला। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी।

अगले दिन, यानी बुधवार रात करीब सवा 8 बजे पाड़िता अर्धबेहोशी व जख्मी हालत में घर पहुंची। उससे ढंग से चला भी नहीं जा रहा था। उसने बताया कि दोनों आरोपी उसे अजीत नगर में किसी मंदिर के पास छोड़कर चले गए। उसके हाथ बंधे हुए थे। उस वक्त वह भूखी व प्यासी भी थी। पाड़िता की हालत काफी खराब है और उसके साथ रेप किया गया है।पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मामले की जांच कर रहे ASI बलविंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में पहले ही किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। परिजनों ने लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है, इसलिए लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। उसमें रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाएंगे।

 

 

source link


Leave a Reply