Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing केजरीवाल ने किया बड़ा एलान- कहा आप पार्टी पंजाब के लाेगाें काे देगी मुफ्त इलाज की गारंटी
Kejriwal made a big announcement- said AAP will guarantee free treatment to the people of Punjab

केजरीवाल ने किया बड़ा एलान- कहा आप पार्टी पंजाब के लाेगाें काे देगी मुफ्त इलाज की गारंटी

लुधियाना : पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। यहाँ लुधियाना पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी पंजाब की जनता काे मुफ्त एवं अच्छे इलाज देने की गारंटी देगी। यहां उनके साथ प्रेस कांफ्रेंस में भगवंत मान, जरनैल सिंह, कुंवर विजय प्रताप व राघव चड्डा भी माैजूद थे।

वहीँ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में तो सरकार का तमाशा बना दिया गया है। उन्होंने कहा यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। केजरीवाल ने कहा कांग्रेस में अंतर्कलह इतनी है कि सरकार गायब हो गई है। तो ऐसे में परेशान लोग अपनी समस्या कहां लेकर जाएं। उन्होंने कहा पंजाब में जहाँ लोगों को प्राइवेट अस्पताल लूट रहे हैं वहीँ दूसरी और सरकारी अस्पताल में डाक्टर नहीं है। इसके अलावा मरीजाें काे दवाईयां नहीं मिल रही है। केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी का पहला मकसद पंजाब में सभी को मुफ्त और अच्छा इलाज देना है। इसके बाद दूसरा सभी दवाइयां के टेस्ट इलाज व ऑपरेशन मुफ्त होगा।

वहीँ केजरीवाल ने कहा मोहल्ला क्लीनिक पंजाब के हर गांव में खोले जाएंगे,16 हजार क्लिनिक खोले जाएंगे। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज पंजाब सरकार कराएगी।

 


Leave a Reply