Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज

फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज

नेशनल न्यूज़ : फरीदाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक लॉकर से 25 लाख के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद पुलिस ने मामला सामने आने के बाद शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में शिकायतकर्ता महिला सुदेश कपूर ने बताया कि उनका ओल्ड फरीदाबाद की पंजाब नेशनल बैंक में पिछले 13 साल से लॉकर है जिसमें उनके कीमती जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने पिछली बार मई 2024 में बैंक लॉकर खोल कर देखा था उसके बाद 21 जुलाई को वह दोबारा बैंक लॉकर देखने आए तो उनकी चाबी से बैंक लॉकर नहीं खुला।

पीड़िता का कहना है कि इस पर बैंक मैनेजर ने उन्हें आश्वासन दिया कि टेक्निकल दिक्कत है। इस मामले में टेक्निकल आदमी को बुलाकर आपको सूचित किया जाएगा जिससे कि आपका लॉकर खुल जाएगा। इसके बाद जब वह दोबारा बैंक गए तब भी उनकी चाभी से ताला नहीं खुला।

इसके बाद बैंक मैनेजर ने जब लॉकर खुलवाया तो अंदर का नजारा देख कर वह चौंक गये क्योंकि लॉकर में रखे उनके करीब 25 लाख के जेवरात गायब थे। इस पर बैंक मैनेजर ने उनसे कहा कि इसकी पुलिस शिकायत ना करें। वह मामले की जांच करेंगे लेकिन कई दिन बाद भी कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने मामले की पुलिस शिकायत की जिस पर पुलिस में अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का कहना है इसमें उनके पूर्वजों के जेवरात थे इसके अलावा पुराने सिक्के थे जो अब गायब है। पीड़िता ने कहा कि उन्हें अपने जेवरात वापस चाहिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply