Latest news
वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , 5 kg हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , 5 kg हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर जालंधर में नशा तस्करी और गैर कानूनी हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप में हुई है, जिसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह गिरफ्तारी नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा मानी जा रही है।

इसी दिन ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया। ये आरोपी सुशील कुमार, मनदीप सिंह और गगनदीप सिंह दो किलो अफीम के साथ पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कुछ अहम खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है।कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सुशील कुमार और हरजिंदर सिंह पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है.

पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती देती है और शहर में कानून व्यवस्था को कायम रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है


Leave a Reply