Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing लव मैरिज के बाद लालची पति ने मांगा दहेज; नहीं मिलने पर पत्नी को पीटा, न्यूड फोटो किए इंटरनेट मीडिया पर वायरल
When she checked her boyfriend's phone, the girl found 13 thousand nude pictures of herself and other girls, she was shocked

लव मैरिज के बाद लालची पति ने मांगा दहेज; नहीं मिलने पर पत्नी को पीटा, न्यूड फोटो किए इंटरनेट मीडिया पर वायरल

जालंधर : जालंधर में दहेज के लिए दरिंदगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला के रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले तो बस्ती शेख की रहने वाली महिला से लव मैरिज की और फिर उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने न केवल पत्नी के साथ मारपीट की बल्कि उसकी नग्न तस्वीरें भी खींच ली। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी हैं। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने कपूरथला निवासी आरोपित पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने अपने साथ हो रही मारपीट की घटना के बारे में जब अपने घरवालों को बताया तो माता-पिता ने आरोपित पति को एसी, फ्रिज और घर की जरूरत के अन्य सामान के साथ डेढ़ लाख रुपए का चेक ससुराल वालों को दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करते रहे। इससे परेशान होकर वह अपने मायके बस्ती शेख चली गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की।

इसके बाद मामले की जांच कर रही वुमन सेल ने दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया। तय हुआ कि पति उसे 3 लाख रुपए लौटाएगा। हालांकि बाद में आरोपित पति मुकर गया और उसने ऐसा कुछ नहीं किया। 22 मई को वह अपनी ससुराल बस्ती शेख पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने धमकी दी कि वह पैसे नहीं लौटाएगा बल्कि उसके पास जो आपत्तिजनक तस्वीरें हैं, उन्हें वायरल कर देगा। युवती के मुताबिक उसे अब पता चला कि उसके पति ने वह नग्न तस्वीरें वायरल कर दी हैं।

 

 

source link


Leave a Reply