Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस द्वारा ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक की गई, जारी किये निर्देश

जालंधर पुलिस द्वारा ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक की गई, जारी किये निर्देश

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा आज ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा आई.पी.एस. की देखरेख में पुलिस कमिश्नर जालंधर के कार्यालय में शहर के ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में अमनदीप कौर पीपीएस, एडीसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक पुलिस के सभी जोन इंचार्ज (ईआरएस) भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य जालंधर शहर में यातायात प्रवाह और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार करना है। इसके साथ ही ऑटो रिक्शा के कारण होने वाली यातायात समस्याओं का समाधान करना था।

इस बैठक के दौरान कई सुझाव दिए गए व कई बातों पर चर्चा की गई, जो इस प्रकार है

जिला प्रशासन की देखरेख में शहर में ऑटो चालकों के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
सभी ऑटो चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाएगा।
सभी ऑटो चालक अपनी पुलिस वेरिफिकेशन को यकीनी बनाएंगे।
सभी ऑटो रिक्शा पर एक क्यूआर कोड चिपकाया जाएगा, जिसमें चालक और ऑटो रिक्शा के बारे में जानकारी होगी।
सभी ऑटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य की जाएगी, जिस पर नेम प्लेट लगी होगी।


Leave a Reply