Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing न्यू जवाहर नगर मार्किट एसोसिएशन को डॉ जसलीन सेठी ने दिया आश्वासन कि जल्द ही होगा मार्किट में सुधार।
Dr Jasleen Sethi assured the New Jawahar Nagar Market Association that the market would improve soon.

न्यू जवाहर नगर मार्किट एसोसिएशन को डॉ जसलीन सेठी ने दिया आश्वासन कि जल्द ही होगा मार्किट में सुधार।

जालंधर : न्यू जवाहर नगर मार्किट एसोसिएशन की मीटिंग एडवोकेट नवजोत सिंह प्रधान न्यू जवाहर नगर मार्किट एसोसिएशन की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र पार्षद डॉ जसलीन सेठी विशेष आमंत्रित सदस्य थीं. डॉ सेठी ने मार्किट सदस्यों को अवगत कराया कि 43 लाख रुपये के एस्टीमेट मार्किट की डेवलपमेंट के लिए पास हो चुके है , जिसमें पार्किंग पथ की मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नई सड़कों की मरम्मत शामिल है । लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हुआ है. इसके टेंडर जल्द से जल्द कराए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सदस्यों के सहयोग से सौंदर्यीकरण और स्वच्छता को बढ़ाया जाएगा जो पिछले 4.5 वर्षों से बनाए रखा जा रहा है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री विनय महाजन ने टेंडर होने तक पैचवर्क की सलाह दी, डॉ सेठी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई पैचवर्क के लिए की जाएगी। बैठक में लाइट्स एंड डेकोरेशन सब-कमेटी का गठन किया गया है और यह मता पास किया गया है कि मार्किट और उसके सदस्य अपना काम करने के लिए आत्मनिर्भर हैं और वे संबंधित अधिकारियों के दरवाजे खटखटाते रहेंगे।। उमेश कपूर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश कुमार महासचिव, गुलशन जिंदल वित्त सचिव, सुरिंदर वाधवा, राकेश पॉल, भूपिंदर सिंह लाली , बॉबी टेलर, घरदीप सिंह, सिमरन सिंह, विजय, हरप्रीत, रंजीत कुमार, प्रिंस महेंद्रू उपस्थित थे। भूपिंदर सिंह लाली ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा और बैठक का समापन किया।

 


Leave a Reply