Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस भारतीय ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी
This Indian driver won a jackpot of 40 crores, was buying lottery with his friends for three years

इस भारतीय ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बड़ी खबर सामने आई है ,यहाँ 37 वर्षीय एक भारतीय चालक और विभिन्न देशों के उसके नौ सहयोगियों ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीत ली। मिली जानकारी के मुताबिक केरल निवासी और अबु धाबी में चालक का काम करने वाला रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से टिकट खरीद रहा था।

मीडिया रिपोर्ट में सोमराजन के हवाले से कहा गया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जैकपॉट (लॉटरी में सबसे अधिक धन जीतना) लगेगा। मुझे लगा था कि मैं दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता हूं। उसने कहा कि इस बार दूसरा पुरस्कार 30 लाख और तीसरा पुरस्कार 10 लाख दिरहम था। जैकपॉट लगने के बाद से सोमराजन के पास उसके मित्रों एवं प्रियजन के फोन लगातार आ रहे हैं।

सोमराजन ने कहा कि मैं 2008 से यहां हूं। मैंने दुबई टैक्सी और अन्य कंपनियों के साथ चालक के रूप में काम किया। पिछले साल मैंने एक कंपनी में चालक सह विक्रेता के रूप में काम किया, लेकिन वेतन कटने के कारण मेरे लिए जीवनयापन मुश्किल था।

उसने कहा कि हम कुल 10 लोग हैं। अन्य लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं। वे एक होटल की पार्किंग में काम करते हैं। हमने ‘दो खरीदों एवं एक मुफ्त पाओ’ पेशकश के तहत टिकट खरीदा। हर व्यक्ति ने 100 दिरहम दिए। टिकट 29 जून पर मेरे नाम पर लिया गया। मैं दूसरों से कहूंगा कि वे अपना भाग्य आजमाते रहें। मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा अच्छा दिन जरूर आएगा। मुझे पूरा भरोसा था कि ईश्वर की कृपा एक दिन मुझ पर होगी।

 

 

source link


Leave a Reply