Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर लोकसभा उपचुनाव : शाहकोट में माहौल गर्माया, AAP विधायक को कांग्रेस MLA ने घेरा
Jalandhar Lok Sabha by-election: Atmosphere heats up in Shahkot, Congress MLA surrounds AAP MLA

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : शाहकोट में माहौल गर्माया, AAP विधायक को कांग्रेस MLA ने घेरा

जालंधर : बता दे जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच शाहकोट के गांव रुवेला में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई और झड़प हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार शाहकोट में कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी के विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान के दिन बाहरी व्यक्ति जिस जिले में चुनाव है वहां नहीं आ सकता। इसके बावजूद विधायक टोंग यहां के मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्केशाही की है, जिसके बाद विधायक टोंग को वहीं कमरे में बिठा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक को बाहर निकाला और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया है और मतदान कार्य शांतिपूर्वक करवाया जा रहा है।


Leave a Reply