Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जानिये दुनिया भर में क्‍यों मशहूर हो रहा है जालंधर का लिटिल मास्‍टर मेधांश
Know why Jalandhar's Little Master Medhansh is becoming famous all over the world

जानिये दुनिया भर में क्‍यों मशहूर हो रहा है जालंधर का लिटिल मास्‍टर मेधांश

जालंधर : अगर क़ाबलियत की बात करें तो पंजाब के जालंधर का 11 साल का मेधांश सही मायने में नन्‍हे उस्‍ताद है। वह अपनी अद्भूत प्रतिभा से सभी को कायल बना रहा है। मेधांश की ख्‍याति पंजाब के साथ-साथ देश विदेश तक पहुंच गई है। वह अब तक 50 से अधिक साफ्टवेयर डवलप कर चुका है। उसकी अपनी कंपनी है और उसका वह सीईओ है।

सेंट जोसेफ स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ रहे मेधांश कुमार गुप्ता ने 11 साल की उम्र में साफ्टवेयर डिवेलपर के तौर पर अपनी खास पहचान बना ली है। 50 से अधिक साफ्टवेयर बनाकर उन्होंने दुनियाभर में अपने शहर और अपने देश का नाम रोशन किया है। वह अपनी एंटर प्रोकोडर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वह सीईओ है। यही नहीं अपने से तीन गुना ज्यादा उम्र वाले विद्यार्थियों को इनफारमेशन टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी दे रहा है। मेधांश ने आने वाले चुनावों को लेकर एक साफ्टवेयर ‘मिशन खुशहाल पंजाब’ बनाया है जिसके जरिए बच्चे और माता-पिता को अपने मनपसंद और अच्छे नेताओं का चयन कर सकेंगे।

मेधांश का जन्म 2010 में संदीप कुमार गुप्ता और मोनिका गुप्ता के घर डिफेंस कॉलोनी में हुआ। संदीप और मोनिका की अपनी आईटी कंपनी है और उसमें दोनों डायरेक्टर हैं।

मेधांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड जैसे अन्य कई रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इसके बाद उसे ईएसीसी यूरोपियन एशिया चेंबर ऑफ कॉमर्स कंपनी ने बुलाया और सम्मानित किया। अब तक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय सांपला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, सांसद अनुराग ठाकुर, बीबी जागीर कौर, जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी के साथ अन्य कई मंत्रियों से सम्मानित हो चुके हैं।

 

 

source link


Leave a Reply