Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान , बचाव कार्यों का लिया जायजा
Chief Minister Bhagwant Mann reached flood affected areas of Jalandhar-review rescue operations

जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान , बचाव कार्यों का लिया जायजा

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शाहकोट के गिद्दड़पिंडी (लोहियां) में पहुंचे। उनके साथ इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, MP सुशील रिंकू और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ने DC विशेष सारंगल से बाढ़ग्रस्त इलाकों में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने सांसदों, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों पर गिद्दड़पिंडी में हाईवे पर बने पुल पर भी गए और वहां से सारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र देखा। मुख्यमंत्री ने सतलुज दरिया पर मंडाला छन्ना में बनाए गए धुस्सी बांध को दोबारा बनाए जाने पर राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की सराहना भी की और प्रशासन को आदेश दिया के प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने टूटे बांध को बनाए जाने का निरीक्षण भी किया और उसके बाद किश्ती में बैठ कर वह पानी में डूबे गांवों का दौरा करने भी गए ।


Leave a Reply