Latest news
वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा

India Living News

Hot News
You are currently viewing Loksabha Byelction  : जालंधर में हुई AAP पार्टी की चुनावी जनसभा , केजरीवाल ने यहां PGI स्तर का अस्पताल खोलने की गारंटी दी
Loksabha Byelction: Election rally of AAP party held in Jalandhar, Kejriwal guarantees to open PGI level hospital here

Loksabha Byelction : जालंधर में हुई AAP पार्टी की चुनावी जनसभा , केजरीवाल ने यहां PGI स्तर का अस्पताल खोलने की गारंटी दी

जालंधर : जालंधर लोकसभा उप चुनाव के मद्देनज़र आज यहां आम आदमी पार्टी ने चुनावी रैली की। यहाँ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे , उन्होंने अपनी एक साल की उपलब्धियां गिनाईं और उनके दम पर लोगों से झाड़ू का बटन दबाने की अपील की।

वहीँ CM भगवंत मान ने कहा कि जुलाई महीने में आदमपुर हवाई अड्डा और लुधियाना का हलवारा हवाई अड्डा चालू हो जाएगा। दोनों स्थानों से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में रखकर ऐश करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल से तमाम राजनीतिक दलों ने पंजाब की हालत खस्ता कर दी है। एक-एक करके पंजाब में समस्याएं खत्म होंगी… आप बस भगवंत मान पर विश्वास रखो। अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू को वोट देने की अपील की और कहा कि 25 हजार युवाओं को पक्का किया जा चुका है। आज कोई पानी की टंकी पर नहीं चढ़ता क्योंकि पंजाब में नौकरी उपलब्ध हो रही है। उनहोंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर जालंधर के कूड़े का पहाड़ भी खत्म किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जालंधर में कोई बहुत बड़ा अस्पताल नहीं है। वह यह गारंटी देते हैं कि यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत जल्द एक PGI के स्तर का बहुत बड़ा अस्पताल बनाएगी।

वहीँ केजरीवाल ने कहा कि आप लोग कांग्रेस को वोट दोगे तो कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि काम तो आप सरकार को करना है। कांग्रेस का लोकसभा उम्मीदवार जीत गया तो बेवजह झगड़ा करता रहेगा… काम होंगे नहीं। इससे पहले केजरीवाल ने उद्यमियों के साथ दो घंटे एक होटल में बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। केजरीवाल ने उद्यमियों को कई आश्वासन भी दिए और कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


Leave a Reply