Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर उपचुनाव : BJP के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर समेत पंजाब DGP को भेजी शिकायत, AAP विधायकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए
Jalandhar by-election: BJP state president Ashwini Sharma sent complaint to Punjab DGP along with Chief Election Commissioner, accusing AAP MLAs of booth capturing

जालंधर उपचुनाव : BJP के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर समेत पंजाब DGP को भेजी शिकायत, AAP विधायकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए

जलंधर : खबर है कि पंजाब BJP के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में चीफ इलेक्शन कमिश्नर समेत पंजाब DGP, चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर पंजाब को शिकायत भेजी है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार बौखलाई और डरी हुई है। उन्होंने जालंधर की प्रत्येक विधानसभा में जिले के बाहर से AAP विधायक और कार्यकर्ताओं के आने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, दूसरी जिले से संबंध रखने वाला वोटिंग वाले जिले में नहीं रह सकता।

उन्होंने AAP विधायक एवं नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उलंघन पर भारतीय दंड संहिता लोक अधिनियम, 1950 व अन्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार करने और अन्य प्रकार की कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शर्मा ने AAP के विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद करने की मांग भी की। उन्होंने इसका आधार आरोपी विधायकों व नेताओं द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में अवैध रूप से पैसा बांटना, बूथ कैप्चरिंग, अवैध प्रचार, दबाव बनाना, लोगों को धमकाना आदि बताया।


Leave a Reply