Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी शर्मा को परांठा खिलाना पड़ा महंगा ,  FIR हुई दर्ज
It was expensive to feed parathas to comedian Kapil Sharma and his wife Ginni Sharma, FIR registered.

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी शर्मा को परांठा खिलाना पड़ा महंगा , FIR हुई दर्ज

जालंधर : ‘हार्ट अटैक वाले परांठे’ के नाम से मशहूर वीर दविंदर सिंह को पंजाब के जालंधर के मॉडल टाउन में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी शर्मा को परांठा खिलाना काफी महंगा पड़ गया है। मिली जानकारी अनुसार देर रात तक दुकान खोलने पर थाना 6 की पुलिस ने वीर दविंदर सिंह के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही वीर दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया।

जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित कॉन्फ्रेंस में वीर दविंदर सिंह ने एस.एच.ओ. पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह परांठे बनाकर अपना घर चला रहा है और रात में मॉडल टाउन में दुकान चला रहा है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा दो दिन पहले अपने परिवार के साथ उनकी दुकान पर ‘हार्ट अटैक परांठे’ खाने पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस को पता चला कि कपिल शर्मा वहां आए हैं तो एस.एच.ओ. ने उसके साथ मारपीट की और कई घंटों तक कमरे में बंद रखा। उन्होंने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। अब वीर दविंदर सिंह ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि थाने के एस.एच.ओ. के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

दूसरी ओर एस.एच.ओ. अजायब सिंह ने बताया कि इलाके के लोगों ने उन्हें शिकायत दी थी। वीर दविंदर सिंह रात 10 बजे से 2 बजे तक परांठे परोसते हैं। इसके ढाबे पर जो खाने के लिए आते हैं वे लोग गंदगी फैलाते हैं। एस.पी. मुख्यालय ने वीर दविंदर सिंह को समझाया भी था लेकिन फिर भी वह नहीं माने। जब उसके पास पुलिसकर्मी भेजे गए तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके सभी वीडियो उसके पास हैं। इसके बाद वीर दविंदर सिंह के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

बता दे कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ जालंधर स्थित अपने ससुराल पहुंचे। यहां उन्होंने मॉडल टाउन का मशहूर ‘हार्ट अटैक वाले देसी घी परांठा’ का स्वाद चखा। परांठा खाने के बाद कपिल शर्मा ने वीर देविंदर की तारीफ भी की। कपिल शर्मा ने बताया था कि जब वह मुंबई में थे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जालंधर के ‘हार्ट अटैक परांठे’ का वीडियो देखा था। इसके बाद उन्होंने जालंधर आकर इसका स्वाद चखने का फैसला किया। देर रात वह अपनी पत्नी गिन्नी के साथ मॉडल टाउन का मशहूर ‘हार्ट अटैक वाले देसी घी दे परांठा’ खाने पहुंचे। कपिल को ये परांठे बहुत पसंद आए।


Leave a Reply