Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर बस स्टैंड 2 घंटे के बाद खुला , पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों लेकर किया था बंद
Jalandhar bus stand opened after 2 hours, contract employees of Punjab Roadways closed their demands

जालंधर बस स्टैंड 2 घंटे के बाद खुला , पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों लेकर किया था बंद

जालंधर : पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद किया था। इसके बाद बस स्टैंड खुल चुका है। इसके बाद यहाँ बसों की आवाजाही शुरु हो गई है। वहीँ बस स्टैंड पर धरना दे रहे पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 6 सितंबर से पूरे पंजाब में पीआरटीसी, पनबस व पंजाब रोडवेज बसों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया जाएगा।

यहाँ कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्हें 10 से 15 साल काम करते हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके आलावा उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द 10 हजार नई बसों का फ्लीट इसमें जोड़ा जाए, जिससे बसों की कमी पूरी हो सके । कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री व अफसरों ने उनके साथ बैठक की लेकिन यह सिर्फ झूठे वायदे तक सीमित रही। इसके बाद अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अब वह संघर्ष को और तीखा करेंगे और अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

 


Leave a Reply