Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : सोढल चौक पर देर रात ऑल्टो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई

जालंधर : सोढल चौक पर देर रात ऑल्टो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई

जालंधर : खबर है कि सोढल चौक पर गत देर रात एक काले रंग की ऑल्टो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय उक्त हादसा हुआ तब कार में 2 दोस्त सवार थे, जो गाड़ी की इसी हालत में पूरी रात कार में सोते रहे और सुबह होने पर बाहर निकले। आस-पास के दुकानदारों की माने तो युवक यह कह कर गए थे कि वह बाइक लेकर आ रहे है और फिर वापिस आकर गाड़ी को मकेनिक के पास छोड़ देंगे। बताया जा रहा है कि कार के अंदर से सोडे की बोतल, ग्लास और नमकीन भी मिला है। कार के फ्रंट और बैक शीशे पर पंजाब पुलिस के स्टीकर लगे हुए थे। फिलहाल युवक गाड़ी लेने के लिए नही आए है। लोगों ने कार को बीच सड़क से उठा कर साइड पर किया।


Leave a Reply