Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल बसों की जांच के दिए निर्देश
Jalandhar: Additional Deputy Commissioner gave instructions to check school buses

Jalandhar : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल बसों की जांच के दिए निर्देश

जालंधर : स्कूल बसों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) एवं सचिव आरटीए मेजर डा. अमित महाजन ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्कूल बसों की जांच करने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्कूल बसों के पास फिटनेस सर्टीफिकेट होना चाहिए। बस में सिटिंग सामर्थय से ज्यादा बच्चे न बैठे हो। बस चालक के पास वैध लाइसेंस और बस में स्पीड गवर्नर चालू स्थिति में होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ‘सुरक्षित स्कूल वाहन योजना’ का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की बात कही।

Amazon से Steam Iron खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक को ओपन करे

https://amzn.to/3TWAtZK

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त बातों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल बस का चालान करने, बस को जब्त करने सहित उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और प्रतिदिन कार्रवाई रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित किया जाए।

वहीँ इसके साथ ही उन्होंने सभी एस.डी.एम. को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्कूल बसों की नियमित जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटने के भी निर्देश दिए। एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला बाल संरक्षण अधिकारी के तालमेल से स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को भी कहा। इस दौरान रिजीनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमनप्रीत सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Leave a Reply