Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने किया कमाल, 13 में से 10 सीटों पर की जीत, भाजपा को मिली सिर्फ दो सीट

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने किया कमाल, 13 में से 10 सीटों पर की जीत, भाजपा को मिली सिर्फ दो सीट

नेशनल न्यूज़ : लोकसभा चुनाव के बाद से ही इंडिया गठबंधन में काफी जोश दिख रहा है। आम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इंडिया गठबंधन ने देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भी कमाल कर दिया है। इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ा। भाजपा को उपचुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि चार में तीन सीटों पर पहले भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था और अब इन पर टीएमसी को जीत मिली है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इस जीत के लिए वे जनता का आभार प्रकट करती हैं।

पश्चिम बंगाल की मानिकताला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। टीएमसी प्रत्याशी सुप्ति पांडे को 62312 वोटों से जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कल्याण चौबे को बड़े अंतर से मात दी।

तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में डीएमके की जीत हुई है। डीएमके प्रत्याशी को 67,757 वोट हासिल हुए। उधर एनडीए समर्थित पट्टाली मक्कल काची पार्टी के प्रत्याशी को 56,296 वोट मिले।

अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा, ‘बदरीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं… तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।’

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट और मध्य प्रदेश की अमरगढ़ सीट पर ही भाजपा को जीत मिली है। वहीं बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

देहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘हिमाचल की जनता ने हमें 2022 में 40 सीटें दी थी, हमें फिर से जिताना जनता ने तय किया है।


Leave a Reply