Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में नहीं थम रही बेअदबी की घटनाएं , अब इस जिले में पवित्र ग्रंथों से हुई छेड़छाड़ , आरोपी को संगत ने पकड़ा
Incidents of sacrilege are not stopping in Punjab, now the holy scriptures have been tampered with in this district, the accused is caught by the sangat

पंजाब में नहीं थम रही बेअदबी की घटनाएं , अब इस जिले में पवित्र ग्रंथों से हुई छेड़छाड़ , आरोपी को संगत ने पकड़ा

अमृतसर : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की एक बार फिर से खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार ताजा मामला अमृतसर में अजनाला के गांव भंगुपुर स्थित गुरुद्वारा से सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरु घर में शाम के समय पवित्र ग्रंथों से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को सेवादारों ने मौके पर ही पकड़ लिया जिसके बाद उसे गुरु घर के एक कमरे में बंद कर दिया और सेवादारों ने उससे अपने स्तर पर पूछताछ की।

वहीँ जब पुलिस को इस घटना का पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गई। वहीँ पुलिस ने गुरुद्वारा के प्रबंधकों से युवक को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा, लेकिन सिख संगतों ने इसका फैसला खुद ही करने के लिए कहा। वहीँ पुलिस ने किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में न लेने के लिए कहा। मिली जानकारी अनुसार आखिर पुलिस की कोशिश कामयाब हो गई और पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।

बता दे कि एसएसपी (देहात) सतीश कौशल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भंगुपुर हवेलियां गुरुद्वारा में बेअदबी के आरोप में पकड़े गए युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा ये बेअदबी की घटना है या नहीं, इसे लेकर सारे फैक्ट देखे जा रहे हैं। वहीँ युवक से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply