पठानकोट : पंजाब के पठानकोट से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यहां कलयुगी बेटे ने नशे की पूर्ति को लेकर पहले मां से झगड़ा किया। फिर जब बात न बनी तो उस पर कैंची से तांबड़तोड़ वार कर दिए व उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मामला शहर के मोहल्ला सरांई का है। प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार की सुबह साहिल नाम के युवक ने अपनी मां कैलाश रानी (70) को मौत के घाट उतार दिया। फिर इसके बाद उसने भागने की फ़िराक में घर की छत से छलांग लगा दी। और वह नीचे लोहे के एंगल पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। और फिर गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।