Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, दुकानें बंद करने का विरोध करने सड़क पर उतरे
In Jalandhar, traders burst into anger, came out on the road to protest the closure of shops

जालंधर में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, दुकानें बंद करने का विरोध करने सड़क पर उतरे

जालंधर : कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार ने गैरजरूरी सामान की दुकानें बंद करा दी हैं। मंगलवार को भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस दुकानें बंद कराने पहुंची तो दुकानदार भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें धमकाया जा रहा है। पुलिस रौब दिखा रही है। उन्होंने कहा कि वह चोर नहीं बल्कि व्यापारी हैं। सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं।

दुकानदारों ने कहा कि सरकार ने किराना दुकान खोलकर होम डिलीवरी की अनुमति दी है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें तंग कर रही है। किसी के घर का रास्ता दुकान के बगल से होकर जाता है तो उसे परेशान किया जा रहा है। लोगों के I-Card और आधार कार्ड से लेकर राशन कार्ड मांगे जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से उनकी कमाई ठप हो गई है और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों के आगे भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके बावजूद पुलिस वाले बाजार में आकर रौब मारते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की धक्केशाही वो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

source link


Leave a Reply