Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों को लेकर जारी किए आदेश, पढ़ें
Central government issued orders regarding government and private vehicles, read

केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों को लेकर जारी किए आदेश, पढ़ें

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार इन आदेशों के मुताबिक अब किसी भी सरकारी या प्राइवेट गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ नहीं लिखा जा सकता। ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ियां एक तरह से VIP कल्चर को प्रमोट करती थीं। इतना ही नहीं इन गाड़ियों में बैठने वाले लोग दूसरों पर अपनी धौंस जमाते थे। कई तो ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां बड़े आराम से उड़ाते थे।

इन आदेशों से न केवल अपराध पर कुछ हद तक रोक लगेगी बल्कि सरकारी कर्मचारियों का VIP कल्चर भी पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी अब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां भी नहीं उड़ा पाएंगे और न ही किसी पर धौंस जमा पाएंगे। इन गाड़ियों के कारण आम लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भीड़ में भी इन गाड़ियों को पहल के आधार पर रास्ता दिया जाता था।

Govt New Orders : VIP ट्रीटमेंट मिलने के कारण कई अवैध गतिविधियों में भी ऐसी गाड़ियों का प्रयोग किया जाता था जिन पर ‘भारत सरकार’ लिखा हो क्योंकि कहीं न कहीं अपराधी भी ये जानते हैं कि इन गाड़ियों से कोई पूछताछ नहीं करेगा। इसलिए इस लिहाज से भी केंद्र सरकार के इस फैसले को अच्छा माना जा रहा है और आम जनता को भी इससे काफी राहत मिलने की संभावना है।


Leave a Reply