Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में रवि ज्वैलर्स पर हुई लूट निकली झूठ , सच्चाई आई सामने
The robbery at Ravi Jewelers in Jalandhar turned out to be a lie, the truth came out.

जालंधर में रवि ज्वैलर्स पर हुई लूट निकली झूठ , सच्चाई आई सामने

जालंधर : जालंधर में रवि ज्वैलर्स पर दिन दिहाड़े हुई लूट निकली मात्र एक ड्रामा । सच आया सामने उसका मालिक ही झूठी कहानी को रचने वाला निकला ।आपको बता दे वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने इस मामले को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थी। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने जब जांच शुरू की तो रवि ज्वैलर्स को फोकस कर रहे आसपास के कई सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली गई। शिकायतकर्त्ता द्वारा शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का समय बताया गया था लेकिन समय बदल-बदल कर कैमरे चैक करने पर भी रवि ज्वैलर्स में कोई भी संदिग्ध व्यक्कि एंट्री लेता नहीं दिखाई दिया। देर रात यह तय हो गया था कि मामला संदिग्ध है। शनिवार सुबह ही एंटी नार्कोटिक्स सेल ने शिकायकर्त्ता को बुला लिया। उससे काफी पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को उलझाता रहा परंतु दबाव ज्यादा डालने पर उसने माना कि वह खुद डिप्रैशन में हैं और गलती से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बैठा। उसने माना कि उनके शोरूम में कोई भी लूट नहीं हुई।

पुलिस ने शिकायतकर्त्ता ज्वैलर की मानसिक हालत को देखते हुए उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ज्वैलर ने जो 5 सोने की चेन लुटेरों द्वारा ले जाने की बात कही थी वह उसने अपने पास रख ली थी। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी वारदात होना संभव नहीं थी क्योंकि आसपास पुलिस के नाके लगे रहते हैं जबकि ज्वैलर ने यह भी कहा था कि लुटेरे बिना नकाब के थे।

उन्होंने कहा कि इस झूठी अफवाह के कारण लोग दहशत में आ गए थे लेकिन उनकी टीमों ने जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने ला दी। सी.पी. चहल ने इस बात की भी पुष्टि की है कि पुलिस को गलत सूचना देने वाले ज्वैलर ने खुद ही शोरूम के सी.सी.टी.वी. कैमरों से छेड़खानी की थी। बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे रवि ज्वैलर्स में गन प्वाइंट पर लूट होने की सूचना ने पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूला दिए थे। आनन फानन में मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे थे।


Leave a Reply