Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में DC घनश्याम थोरी ने शादियों के लिए जारी किये नए आदेश , जानिए और क्या रहेंगी पाबंदियां
First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered

जालंधर में DC घनश्याम थोरी ने शादियों के लिए जारी किये नए आदेश , जानिए और क्या रहेंगी पाबंदियां

जालंधर : जिले में 60 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो चुका है और कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने कई पाबंदियां लगाई हैं। इसके तहत शनिवार और रविवार को होने वाली शादियों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। शादियां घर या धार्मिक स्थल पर भी नहीं हो सकेंगी। वहीं, दाह संस्कार में 20 लाेग आ-जा सकेंगे। इसके साथ ही डीसी ऑफिस स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम आम लोगों के लिए 24 घंटे के लिए ओपन कर दिया जाएगा। डीसी घनश्याम थाेरी ने बताया कि साेमवार से शुक्रवार तक पहले जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी।

आपकी सेवा के लिए, काेविड19 कंट्रोल रूम नंबर : 0181- 2224417, 9530646100, 9646781800

शनिवार-रविवार रात 9 बजे तक खाने-पीने के सामान की हाेम डिलीवरी हाेगी

-​ साेमवार से शुक्रवार तक शाम 6 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू।
-लॉकडाउन के अलावा शादी के लिए लोग रात 9 बजे तक आ-जा सकेंगे, मगर एसडीएम से परमिशन लेनी होगी।
-बाराती 20 से ज्यादा नहीं होंगे, मेहमानों के लिए कर्फ्यू पास बनवाने होंगे।
-वीकेंड पर सभी हाेटल, रेस्टाेरेंट माॅल मैरिज पैलेस बंद रहेंगे।

शनिवार व रविवार काे रात 9 बजे तक खाने-पीने के साथ अन्य सामान की हाेम डिलीवरी हाेगी।

-वीकेंड पर चिकन, मीट, अंडे, 24 घंटे चलने वाली इंडस्ट्री, एटीएम, पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप, दूध, डेयरी उत्पाद, फल, सब्जी सहित आपातकालीन सामग्री -की दुकानें खुली रहेगी।
-लाेग मेडिकल सेवाओं व हाईवे पर आ-जा सकेंगे।
-रात के समय जाने और आने वालाें के अलावा इंडस्ट्री में काम करने वालाें काे कर्फ्यू पास जारी होंगे।
-प्राइवेट कंपनियों के मुलाजिम वर्क फ्राॅम होम रहेंगे।
-सभी बार, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, कोचिंग सेंटर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बंद रहेंगे।

 

source link


Leave a Reply