Latest news
जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जगह -जगह कड़ी सुरक्षा किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... जालंधर में दिनदहाड़े लूट की वारदात : बाबा बनकर आए बदमाशों ने महिला के गहने लूटे वियतनाम में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी नाव पलटी Google की नई पॉलिसी से प्राइवेसी पर चिंता बढ़ी ? AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो सकता है आपका डेटा 11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए

किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए

पंजाब : भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड बिल समझौते के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के संगठनों द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक फ्री कर दिया गया। इसके साथ ही किसानों द्वारा राज्य के सभी टोल जा को फ्री करवाया गया है।

इस अवसर पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान यूनियन के नेताओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ फैसला लेते हुए नए-नए समझौते अमेरिका के साथ कर रही है। इस कारण देश का किसान पहले से ही भारी समस्याएं उठा रहा है और अब यह समझौता लागू होने के बाद किसानों को इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

किसानों ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर रही है और वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार फिर से लैंड पुलिंग पॉलिसी लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कोई ऐलान नहीं करेगी तब तक किसान संगठन अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर लगाए गए प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल वसूल नहीं करने दिया गया।


Leave a Reply