Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब रोडवेज , पनबस , PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , सरकारी बसें चलनी हुई शुरू
Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands

पंजाब रोडवेज , पनबस , PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , सरकारी बसें चलनी हुई शुरू

जालंधर : पंजाब में PRTC, पनबस व पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने 9 दिन बाद हड़ताल खत्म कर दी है। वहीँ अब बुधवार से राज्य व उससे बाहर के रूटों पर सरकारी बसें चलनी शुरू हो गयी हैं। आपको बता दे पंजाब से प्रदेश के भीतर के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व जम्मू के लिए बसों की आवाजाही है। इसके बाद अब मुफ्त बस सफर स्कीम का लाभ उठाने वाली महिलाओं को भी सुविधा मिलने लगी है।

जिक्रयोग है कि कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मचारियों ने पिछले हफ्ते सोमवार को हड़ताल करते हुए सरकारी बसों का चक्काजाम कर दिया था। जिस कारण पंजाब में 8 हजार सरकारी बसें 29 डीपो में खड़ी होकर रह गई थी। मिली जानकारी अनुसार कर्मचारियों से दूसरी बार की बातचीत के बाद इसका समाधान निकला है । प्राप्त जानकारी मुताबिक सरकार ने उनके वेतन में 30% की बढ़ोतरी और हर साल 5% वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया। और उन्हें पक्का करने के फैसले के लिए 8 दिन का समय मांगा। वहीँ इसके बदले कर्मचारियों ने उन्हें 14 दिन का समय दिया। वहीँ कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर 29 सितंबर तक उनकी मांग नहीं पूरी हुई तो फिर से चक्काजाम करेंगे ।

 


Leave a Reply