Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल एक्शन में , लोगों को मिलने वाली सरकारी गेंहू की चोरी पकड़ी
In Jalandhar, AAP MLA Sheetal Angural caught stealing government wheat meant for people

जालंधर में ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल एक्शन में , लोगों को मिलने वाली सरकारी गेंहू की चोरी पकड़ी

जालंधर : आज जालंधर में ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल का बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने लोगों को मिलने वाली सरकारी गेंहू की चोरी पकड़ी है। उन्होंने अधिकारियों सहित एक गेहूं से भरे ट्रक को पकड़ा और ट्रक में लगभग 5 क्विंट्ल गेहूं कम पाई गई है। बता दे जालंधर के वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने दोपहर बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के इलाके रसीला नगर में खुद रेड की।

सरकारी गेंहू आने से पहले शीतल अंगुराल अपने दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए व गेंहू से भरी बोरिया ट्रक से उतारी और उनका वजन तुलवाया जिस दौरान 500 किलो गेंहू कम निकली। विधायक ने तुरंत पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

विधायक शीतल ने कहा लोगों द्वारा उनको शिकायत बार-बार मिल रही थी जो सरकारी गेंहू उनको मिलती है उसमे गेंहू कम होती है। आज सरकारी गेंहू आने से पहले विधायक खुद पहुंचे और फूड सप्लाई के सरकारी अधिकारी को मौके पर बुलाकर गेंहू की जांच करवाई। जिसमे ये धांदली सामने आई है।


Leave a Reply