Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नेशनल हाईवे पर कार में बैठे बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नज़र आये तो कटा चालान

जालंधर में नेशनल हाईवे पर कार में बैठे बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नज़र आये तो कटा चालान

जालंधर : जालंधर में नेशनल हाईवे पर कार में बैठे दो बच्चों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चे कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। इस वीडियो को एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर ट्रैफिक पुलिस को भेज दिया।

वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने तकनीकी माध्यम से गाड़ी का नंबर ट्रेस कर वाहन मालिक की जानकारी निकाली। इसके बाद चालक को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी किया गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो देखने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ वाहन सवारों के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। पुलिस ने चालक को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply