Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पांच साल के बच्चे के मुंह में फंसा चाइनीज मांझा, आठ टांके लगे

जालंधर में पांच साल के बच्चे के मुंह में फंसा चाइनीज मांझा, आठ टांके लगे

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में चाइनीज मांझे से एक बच्चा जख्मी हो गया । मिली जानकारी अनुसार शनिवार को अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा पांच वर्षीय बच्चा प्लास्टिक डोर की चपेट में आ गया। पीड़ित की पहचान विवांश के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे में विवांश की नाक, आंख और कान जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में पहुंचाया। विवांश अपने माता-पिता के साथ बसंत की खरीदारी करने जा रहे था। बताया जा रहा है कि बच्चे को 8 टांके लगे हैं और महिला को भी चोट लगी है जिसका इलाज चल रहा है।

मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी बच्चे की मां सुमन के हाथ पर भी डोर फिर गई। गुरदीप सिंह ने कहा कि वे मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ काम से गए थे। विवांश बाइक पर आगे बैठा और पत्नी सुमन पीछे बैठी थी। दोपहर ढाई बजे वे गुरु नानकपुरा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे तो विवांश रोने लगा। जिसके बाद बाइक रोक कर देखा, तो बेटे के चेहरे पर प्लास्टिक डोर लिपटी थी और वो खून से लथपथ था और पत्नी के हाथ पर भी कट लग गया था। इसके बाद राहगीर बेटे को कार में बिठाकर निजी अस्पताल ले गए। गुरदीप ने कहा अगर वक्त रहते वह मोटरसाइकिल न रोकते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं और चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Leave a Reply