Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing भार्गव कैंप में कांग्रेस की जनसभा में नवजोत सिद्धू गरजे , कर्मजीत कौर के पक्ष में मांगें वोट
jalandhar-loksabha-byelction-navjot-singh-sidhu-congress-candidate-karamjeet-kaur

भार्गव कैंप में कांग्रेस की जनसभा में नवजोत सिद्धू गरजे , कर्मजीत कौर के पक्ष में मांगें वोट

जालंधर 5 मई : आज जालंधर के भार्गव कैंप में कांग्रेस की जनसभा हुई। इस मौके नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना संबोधन सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी पर तंज ” जिन्हें हम हार समझ बैठे थे अपने गले वह नाग निकले” कस कर शुरू किया। उन्होंने आम आदमी प्रत्याशी कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को रिंकू-टिंकू नाम से संबोधित करते हुए कहा कि हर धरा पर हर गुनाह मुआफ हो सकता है लेकिन अहसान फरामोश का भार तो धरती भी नहीं उठाती।

उन्होंने आम आदमी प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ चिट्टा, दड़ा सट्टा, नशा और दूसरी तरफ कांग्रेस की साफ छवि पढ़ी लिखी प्रोफेसर प्रत्याशी। जो कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से है। उन्होंने लोगों से कहा कि जब कांग्रेस की प्रत्याशी संसद में बोलेगी ती 16 लाख मतदाताओं की आवाज विश्व सुनेगा।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी थी। 117 में से 92 विधायक जीताए। लेकिन सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री का मयार ही गिर गया। जो वादे किए गए थे उनसे फिर गए। लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

सिद्धू ने कहा भगवंत मान कहते थे कि राज्य में भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे । लेकिन पंजाब में भ्रष्टाचार तीन गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल कहते थे कि राज्य में इंस्पेक्टरी राज खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन अब दुकानों पर एक नहीं बल्कि तीन-तीन विभागों के इंस्पेक्टर छापे मारने आते हैं।

सिद्धू ने कहा कांग्रेस शासन में रेत की ट्राली 3700 रुपए की थी। अब ठेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है। 15 हजार में रेत की ट्राली बिक रही है। सरकार के लोगों ने सेटिंग कर रखी है। आम आदमी पार्टी के नेता ठेकेदारों और ठेकेदारी सिस्टम के आगे बिक गए हैं।

सिद्धू ने कहा कि जब सुशील रिंकू कांग्रेस पार्टी में था तो महिलाओं को कहता था कि जब कोई आम आदमी पार्टी का नेता मिल जाए तो उससे 12 महीने का 12 हजार रुपए मांगो। सिद्धू ने महिलाओं से कहा कि अब आप इसे घेर कर 14 हजार रुपए मांगों क्योंकि अब 14 महीने का हिसाब हो गया है।


Leave a Reply