Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing रविदास टाइगर फोर्स ने 23 को जालंधर देहात बंद करने की दी चेतावनी
Ravidas Tiger Force warned to close Jalandhar rural area on 23

रविदास टाइगर फोर्स ने 23 को जालंधर देहात बंद करने की दी चेतावनी

जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में पिछले दिनों करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद कोई ठोस कानूनी कार्रवाई न होने पर अब रविदास समाज भड़क उठा है। आज रविदास टाइगर फोर्स ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर और एसएसपी देहात को ज्ञापन सौंपा है । 

रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्हण ने कहा कि उनकी रविदास टाइगर फोर्स का एक योद्धा रमन माही की इंटरनेट प्रदाता कंपनी और बिजली महकमे की गलती से मौत का शिकार हो गया। उन्होंने कहा कि रमन माही को इंटरनेट के लिए लगाए गए डिवाइस से करंट लगा और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दी गई कि पीएसपीसीएल के चेयरमैन और इंटरनेट प्रदाता कंपनी कनेक्ट के प्रबंधकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। क्यों रमन माही की जान इन दोनों की लापरवाही के कारण गई है, लेकिन पिछले चार महीने से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि रमन माही को इंसाफ के लिए अधिकारियों के आगे भी गुहार लगाई, लेकिन मौजूदा सरकार के समय में कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब सरकार के कान खोलने के लिए 23 नवंबर को जालंधर देहात के सभी इलाकों में सभी संस्थानों से लेकर बाजार बंद करवाए जाएंगे। जालंधर देहात में पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।


Leave a Reply