Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगर आपको भी पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी का आ रहा हैं फोन तो हो जाए सावधान !
If you are also getting a call from a senior officer of Punjab Police, then be careful!

अगर आपको भी पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी का आ रहा हैं फोन तो हो जाए सावधान !

पंजाब : अगर आपको भी पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी का आ रहा हैं फोन तो हो जाएं सावधान। दरअसल बात ये है कि नौसरबाज़ ठग लोगों को ठगने के नए नए ढंग अपना रहे हैं। कभी विदेश से रिश्तेदार बनकर अकाऊंट में लाखों, हज़ारों रुपए डलवा कर ठगी कर चुके हैं। अब तो पुलिस के सीनियर अधिकारियों की व्हाट्सएप पर फ़ोटो लगाकर विदेशी नम्बर से व्हाट्सएप पर लोगों को फोन करके डरा करके ठगी मार रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इसी प्रकार का मामला गोराया में सामने आया है जहां सुरेंद्र कालिया ने बताया कि सुबह उनके पिता अशोक कालिया को उनके व्हाट्सएप नंबर पर विदेशी नंबर से फोन आया जिस पर पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी जी.एस. भुल्लर की तस्वीर लगी हुई थी।

उनके पिता ने फोन उठा कर जब बात की तो फोन करने वाले व्यक्ति ने सीधा कहा कि उनके बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है, अगर मामला रफा-दफा करना चाहते हैं तो 20000 रुपए अभी उनके बताए नंबर में डाल दे जिससे वह काफी घबरा गए उन्हें एक बार तो यह लगा कि शायद सच में उनके बेटे को तो कहीं पुलिस ने नहीं पकड़ लिया। पीड़ित सुरिंद्र ने बताया उनके पिता ने घबराए हुए उनके बड़े भाई को फोन पकड़वा दिया। उन्होंने बताया कि वह दुकान पर है और कोई ठग उनसे ठगी करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने पंजाब पुलिस और सरकार से ऐसे ठगों को काबू करने की अपील की है।


Leave a Reply