Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायक शैरी मान ने सिंगर परमीश वर्मा को निकालीं गालियां
Punjabi singer Sharry Mann abuses singer Parmish Verma

पंजाबी गायक शैरी मान ने सिंगर परमीश वर्मा को निकालीं गालियां

चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाबी गायक शैरी मान ने सिंगर परमीश वर्मा को जमकर गालियां निकालीं है । मिली जानकारी अनुसार उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए परमीश वर्मा के खिलाफ दिल की भड़ास निकाली। वहीँ शैरी ने परमीश के फैन्स को कहा कि जाओ जाकर अपने परमीश से कह दो शैरी आ रहा भारत।

आगे शैरी मान ने चेतावनी देते हुए परमीश वर्मा से कहा कि जब मैं भारत आऊंगा तो जहां मर्जी चाहे आकर वह मेरे से मिल ले, देख लूंगा। जट्‌ट दा भाई है CM। सीधी सिक्योरिटी जट्‌ट नू मिलूगी, अगर उसे भी लेनी है तो बता दे।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शैरी मान से काफी लगाव है। आपको बता दे शैरी मान चुनाव के समय भी भगवंत मान के साथ ही उनकी गाड़ी में हुआ करता था। शैरी ने भगवंत मान के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया था और रोड शो में भी भगवंत के लिए लोगों और अपने प्रशंसकों से वोट मांगी थी।

वहीँ अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो कहीं न कहीं शैरी को भी इस बात का गर्व है, लेकिन उससे ज्यादा घमंड नजर आ रहा है, क्योंकि वह सीधा इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परमीश वर्मा को गाली दे रहे।

बता दें कि गायक परमीश वर्मा कभी शैरी मान के खास हुआ करते थे। तकरीबन हर एक गीत में शैरी मान के साथ परमीश हुआ करते थे।

 


Leave a Reply