Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पति-पत्नी की हुई भयंकर लड़ाई , महिला ने मारा ऐसा धक्का सीधा छत से गिरा बंदा , वीडियो हुई वायरल

पति-पत्नी की हुई भयंकर लड़ाई , महिला ने मारा ऐसा धक्का सीधा छत से गिरा बंदा , वीडियो हुई वायरल

ट्रेंडिंग न्यूज़ : इन दिनों एक अनोखा वीडियो सामने आया है. जहां लड़ाई के दौरान पत्नी ने अपने पति को छत पर से ही धक्का मार दिया और ये वीडियो जब लोगों के बीच आया तो हर कोई हैरान रह गया.

जो वीडियो सामने आया है उस नोंकझोंक को देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी. दरअसल इस वीडियो में पति-पत्नी छत पर लड़ते- झगड़ते नजर आ रहे है और देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पत्नी अपने पति को ही धक्का दे देती है. जिसे देखकर जहां कुछ लोग मजा लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जिनको हैरानी हो रही है कि इस तरीके से कौन लड़ता है भाई.

वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले एक कपल के बीच किसी चीज को लेकर कहासुनी हो जाती है और फिर अचानक महिला को ना जाने क्या होता है वो सीधा अपने पति को धक्का दे देती है. जिससे वो नीचे गिर जाता है. इस केस में गनीमत की बात तो ये रही कि बीच में बनी झोपड़ी ने उसे बचा लिया नहीं तो बंदे को काफी तगड़ी चोट लग सकती थी. इस पूरे नजारे को पास बैठे किसी शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं.


Leave a Reply