Latest news
जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग

India Living News

Hot News
You are currently viewing Viral Video : दूल्हा-दुल्हन ने फोटोशूट के चक्कर में अपने कपड़ों में ही लगवा ली आग
Viral Video: The bride and groom set their clothes on fire during a photoshoot.

Viral Video : दूल्हा-दुल्हन ने फोटोशूट के चक्कर में अपने कपड़ों में ही लगवा ली आग

Viral News : आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन भी गजब के एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक कपल ने फोटोशूट के चक्कर में अपने कपड़ों में ही आग लगवा ली है और आराम से एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए आगे बढ़ते जाते हैं, जबकि मेहमान देखते रहते हैं. वो भी एक समय था जब लोगों की शादियां होती थीं तो उन्हें रिकॉर्ड तक नहीं किया जाता था, क्योंकि तब आम लोगों के पास कैमरे होते ही नहीं थे, लेकिन अब समय ऐसा आ गया है कि बिना धूम-धड़ाके और वीडियो कैमरे के शादियां ही नहीं होती हैं. अब दूल्हा-दुल्हन के हर मोमेंट को कैमरे में कैप्चर किया जाता है. वैसे आजकल तो प्री-वेडिंग शूट भी होने लगे हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी से पहले अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करवाते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर फोटोशूट से ही जुड़ा एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोग हैरान हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन कैसे एक दूसरे का हाथ पकड़े आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान उनके कपड़ों में भयंकर आग लगी हुई है, लेकिन उन्हें तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता. वहीं, तमाम मेहमान भी इस नजारे को देख रहे थे. बाद में कपल के कपड़ों में लगी आग को एक झटके में बुझा दिया गया. देखने से तो लग रहा है कि ये एक अलग तरह का फोटोशूट है. हालांकि ये बहुत ही खतरनाक है. होश उड़ा देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @crazyclipsonly नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 16 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 17 मिलियन यानी 1.7 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 26 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.


Leave a Reply