जालंधर : जालंधर में लॉ एंड आर्डर की उडी धज्जियाँ। शुक्रवार दोपहर सैंकड़ों युवकों ने इकट्ठे होकर शिव ज्योति स्कूल के बाहर खूब हु़ड़दंग मचाया। इलाका निवासियों के अनुसार युवकों ने वहां शोर गुल करते हुए हुए वहां खड़े वाहनों की भी तोड़फोड़ की। हैरानी की बात है कि करीब 400-500 युवक एक स्कूल के बाहर रैली निकालते हुए इकट्ठा हो गए लेकिन शहर की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
प्रिंसिपल परवीन शैली
स्कूल के स्टाफ ने कहा कि जब युवकों का बड़ा काफिला स्कूल गेट के बाहर आकर खड़ा हो गया तो स्कूल प्रबंधन को स्कूल के सारे गेट बंद करने पड़े। जब तक युवक वहां से चले नहीं गए तब तक स्कूल में बच्चों के साथ-साथ स्टाफ दहशत के साए में रहा। वहीँ स्कूल की प्रिंसिपल परवीन शैली ने कहा कि जिस वक्त ये वाक्य हुआ उस वक्त स्कूल में छुट्टी का समय था। इसकी उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची युवक मौके से गायब हो चुके थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस युवकों के झुंड में उनके स्कूल का कोई स्टूडेंट नहीं थी।
वहीँ वहां इलाके के लोगों ने बताया इतनी ज्यादा संख्या में युवकों के झुंड को देख लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। लोगों ने कहा कि पुलिस को सूचित भी किया पर पुलिस का कोई भी मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे वहां का माहौल खराब हो गया और हुल्लड़ बाजी करने वाले युवकों ने वहां खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए। लोगों ने कहा कि जालंधर में लॉ इन ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो चुका है।