Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट , कार के उड़े परखच्चे, युवक की मौत

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट , कार के उड़े परखच्चे, युवक की मौत

जालंधर : जालंधर में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनयंत्रित होकर हाईवे किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। हादसा जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हुआ है।

गांव रायपुर-रसूलपुर बलां में तेज रफ्तार वरना कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। कार को चला रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक के सिर और छाती पर चोट आई, जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय हरमनदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह नजदीक बंसल गैस एजेंसी पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से हरमनदीप सिंह को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना लोगों द्वारा थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार से व्यक्ति चला रहा था। गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिस कारण ये हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply