Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing ईमानदारी अभी ज़िंदा है: DMA जालंधर कैंट के इंचार्ज H S CHAWLA ने श्री राम विवाह शोभायात्रा में मिले कीमती मोबाइल फोन को असल मालिक के किया सुपर्द

ईमानदारी अभी ज़िंदा है: DMA जालंधर कैंट के इंचार्ज H S CHAWLA ने श्री राम विवाह शोभायात्रा में मिले कीमती मोबाइल फोन को असल मालिक के किया सुपर्द

श्री राम लीला कमेटी ने तहदिल से किया धन्यवाद, नगर वासियों व DMA के पदाधिकारियों ने भी की सराहना

जालंधर, (अनुराग ) :- डिजीटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) जालंधर कैंट के इंचार्ज स. हरशरन सिंह चावला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बता दें कि श्री राम विवाह के उपलक्ष्य में जालंधर कैंट में स्थित मंदिर श्री बजरंग भवन में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था, जहां स. चावला भी आमंत्रित थे और वह PRIME INDIAN NEWS के CHIEF EDITOR होने के नाते शोभायात्रा की COVRAGE करने के लिए पहुंचे थे। वहीं उनको SAMSANG 23 URTRA मोबाइल फोन मिला।

स. चावला ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से पूछा कि ये मोबाइल फोन आपका है तो सभी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद स. चावला ने स्टेज सैकेट्री की भूमिका निभा रहे श्री मधू सूदन जी से निवेदन कर स्वंय माइक पर घोषणा कर दी कि मुझे एक कीमती मोबाइल फोन मिला है, जिसका भी हो वह निशानी बता कर मुझ से प्राप्त कर सकता है।

तकरीबन 45 मिनट बीत जाने के बाद जब वह इस सबंधी मंदिर परिसर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले थे तो उन्हें उसी मोबाइल फोन पर काल आ गई कि ये हमारा मोबाइल फोन है। जिसके बाद स. चावला ने असल मालिक श्री हरित गुप्ता सपुत्र श्री महेश गुप्ता चेयरमैन श्री राम लीला कमेटी, जालंधर कैंट को मोबाइल फोन सपुर्द कर दिया। इस मौके स्टेज सैकेट्री श्री मधू सूदन ने श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर कैंट की ओर से स. हरशरन सिंह चावला का तहदिल से धन्यवाद किया।

वहीं नगर वासियों व डिजीटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के पदाधिकारियों ने भी स. चावला द्वारा पेश की गई ईमानदारी की मिसाल की सराहना की। जब इस सबंध में स. हरशरन सिंह चावला से बात की गई तो उन्होंने शायराना अंदाज़ में कहा कि “ज़िन्दगी में इस कदर निभाओ अपना किरदार कि पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहें।”


Leave a Reply