Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक में गन प्वाइंट पर हुई लूट को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया

जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक में गन प्वाइंट पर हुई लूट को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया

जालंधर : जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज-2 में हुई थी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से हथियारों सहित नकदी बरामद कर ली गई है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में बताया कि, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस और 3 लाख रुपए नकदी बरामद की है। कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है, जिसमें एक NDPS एक्ट का मामला शामिल है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 में मुकदमा नंबर 65, दिनांक 6 अप्रैल को BNS की धारा 309(4) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

CCTV से मिली अहम सुराग
वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर खांबड़ा की ओर फरार हो गए थे। रास्ते में उन्होंने कपड़े बदले और दूसरे रास्ते से वापस लौट आए। पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पूर्व DSP का बेटा है, जिनका निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।


Leave a Reply