Skip to content

Lok Sabha Election 2024 : पंजाब में 3 बजे तक 46.38 % Voting

Lok Sabha Election 2024 : पंजाब में 3 बजे तक 46.38 % Voting
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल 46.38 % वोटिंग हुई है। वहीं जिला जालंधर में 45.66% जबकि लुधियाना में 43.82% वोटिंग हुई। बता दें कि जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

दोपहर 3 बजे तक हुई इतने प्रतिशत Voting

गुरदासपुर – 49.10% अमृतसर – 41.74% खडूर साहिब – 46.54% जालंधर – 45.66% होशियारपुर – 44.65% आनंदपुर साहिब – 47.14% लुधियाना – 43.82% फतेहगढ़ साहिब – 45.55% फरीदकोट – 45.16% फिरोजपुर – 48.55% बठिंडा – 48.95% संगरूर – 46.84% पटियाला – 48.93%