जालंधर : आपको बता दे कि सर्दी का मौसम आ गया , इसके साथ ही शहर में चोर भी सक्रिय हो गए है। रात को धुंध का फायदा उठा कर चोर चोरियां कर रहे है। ऐसी ही एक चोरी की वारदात जालंधर के सोडल रोड के प्रीत नगर मोहल्ले से सामने आई है। यहाँ जॉनी मिल्क बार के नाम से दुकान चलाने वाले जसमीत सिंह ने बताया 15 दिसंबर रात 10-30 बजे उन्होंने दुकान से छुट्टी करके अपनी PB 08 AV 8696 हौंडा सिटी गाडी घर के बाहर खड़ी कर दी। उन्होंने बताया उनकी दुकान के साथ ही उनका घर है , और वह हर रोज़ घर के बाहर ही गाडी खड़ी करते है।
उन्होंने बताया इसके बाद रात 1-30 बजे उन्हें जोर से कुछ टूटने की आवाज़ आई और इसके साथ ही किसी ने उनके घर को जोर से खड़काना शुरू कर दिया। जब वो बाहर आये तो देखा कि उनके पडोसी और मोहल्ले के लोग भी बाहर आ गए थे। आपको बता दे जहाँ कार खड़ी थी बिलकुल उसके पास सड़क किनारे एक बेघर व्यक्ति अपना बिस्तर लगा कर सोया था। आहट की आवाज़ सुनकर वे भी उठ गया उसने शोर मचाया और जसमीत के घर का दरवाज़ा भी खड़काया लेकिन चोर गाडी को ले गए। हालाँकि कार पर सेफ्टी को लेकर जसमीत ने कार के टायर पर लॉक भी लगाया था जिसे तोड़ कर चोर वारदात को अंजाम दे गए।
जसमीत ने बताया इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना 8 में चोरी की सूचना दी , जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीँ पास में लगे cctv कैमरा में ये वारदात कैद हुई है , जिसमे कार के जाने के साथ एक गाडी और दिख रही है लेकिन उसका नंबर नहीं नज़र आ रहा है।