Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालन्धर : विधायक रमन अरोड़ा का पीए बनकर लोगों से पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jalandhar: Arrested for asking money from people posing as MLA Raman Arora's PA

जालन्धर : विधायक रमन अरोड़ा का पीए बनकर लोगों से पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : आप विधायक रमन अरोड़ा और उनका पीए बनकर लोगों से पैसे मांगने वाले आरोपी को थानां न:4 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह और थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की सीआईए और थाना न:4 की पुलिस को गठित किया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी काफी पढ़ा लिखा है लेकिन पलिदंर के खिलाफ संगरूर, मुक्तसर और जालंधर में मामले दर्ज है। पलविंदर 23 तारीख को मुक्तसर जेल से जमानत पर बाहर आया था। एसीपी ने बताया कि पलविंदर से की पूछताछ दौरान बताया कि आरोपी ने माल रोड़ बठिंडा से सिम खरीदी थी। जिससे वह आप विधायक और उनका पीए बनकर लोगों को फोन करता था। बीते तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति पहले आप विधायक का पीए बनकर, फिर खुद विधायक बनकर लोगों को फोन पर पैसे मांग कर रहा था। इस मामले को आप विधायक ने व्यक्ति का मोबाइल नंबर 8288934603 जारी किया था और पुलिस कमिशनर को लिखित में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उक्त व्यक्ति फोन करके बोलता है कि मैं विधायक रमन अरोड़ा का पीए बोल रहा हूं और विधायक से बात करवाने के लिए वह मोबाइल किसी ओर व्यक्ति को दे देता है। उसके बाद उक्त व्यक्ति जो खुद को विधायक कहता है वह पैसों की मांग करता है। विधायक ने 3 दिन पहले शिकायत दौरान बताया था कि इस मामले को लेकर उनके पीए रोहित कपूर ने जब उन्हें यह जानकारी दी थी। रोहित कपूर ने विधायक को बताया कि उन्हें अलग-अलग लोगों ने जानकारी दी कि उक्त दिए गए मोबाइल नंबर से अलग-अलग तरीके से लोगों से पैसे की मांग की जा रही है। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी की पहचान पलिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह मोहाली फेस 7 के रूप में हुई है।


Leave a Reply