Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला, शीशे भी तोड़े

अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला, शीशे भी तोड़े

अमृतसर : खबर मिली है कि खालिस्तान समर्थको ने शनिवार की सुबह अमृतसर के बस अड्डे पर हिमाचल प्रदेश की तीन बसों के शीशे तोड़ दिए। यही नहीं बसों पर असमाजिक तत्वों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस कमिश्नर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स बस अड्डा पर पहुंचीl आरोपितों की पहचान करने के लिए बस अड्डा पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैंl

बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश पहुंचे कुछ लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल और वाहनों पर भिंडरांवाले के पोस्टर लगाए हुए थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद से ही अमृतसर में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इससे पहले पंजाब के मोहाली के कस्बा खरड़ में 18 मार्च को देर शाम करीब 8 बजे हमला हुआ था। इसमें शामिल दोनों हमलावरों को पुलिस ने काबू कर लिया है।


Leave a Reply