Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी के बाद कपूरथला में बेअदबी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
After sacrilege in Sri Harimandir Sahib, the accused of sacrilege in Kapurthala was lynched by the mob

श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी के बाद कपूरथला में बेअदबी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

कपूरथला : बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब में लगातार दूसरे दिन फिर बेअदबी का मामला सामने आया है। आपको बता दे अभी एक दिन पहले ही श्री हरिमंदिर साहिब में एक युवक ने बेअदबी की जिसे वहां मौजूद भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला था। इसके एक दिन बाद आज फिर ऐसा ही मामला सामने आ गया है। आपको बता दे कि कपूरथला में निजामपुर मोड़ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में पकड़े गए युवक की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ ने गुरूद्वारे के अंदर घुसकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि इस युवक को रविवार सुबह ही गांव वालों ने बेअदबी के आरोप में पकड़ा था। फिर इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। वहीँ पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ से पुलिस का टकराव हो गया। मिली जानकारी अनुसार इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर धक्कामुक्की हुई। वहीँ पुलिस ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन भीड़ ने पुलिस की एक न सुनी और आरोपी युवक को मौत के घाट उतार दिया । वहीँ लगातार ऐसी घटनाओं के बाद सिख संगतों में भारी रोष है।

 


Leave a Reply