Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing Himachal News : कुल्लू में भारी भूस्खलन, भरभराकर गिर गया रिहायशी भवन

Himachal News : कुल्लू में भारी भूस्खलन, भरभराकर गिर गया रिहायशी भवन

हिमाचल : हाल ही में हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद वीरवार दोपहर मौसम साफ होने के बावजूद कुल्लू में एक रिहायशी भवन अचानक भूस्खलन की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। यह घटना जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 12 किलोमीटर दूर बंदरोल में हुई।

इलाके में दहशत का माहौल

गिरा हुआ मकान राधे श्याम पुत्र टना राम का बताया जा रहा है। इस मकान में पहले एक परिवार रहता था, लेकिन घटना के समय यह खाली था। हालांकि, हादसे के बाद आसपास के मकानों और पास स्थित होटल पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार यह घटना जवाहर नवोदय विद्यालय के पास हुई, जहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा। गनीमत रही कि भवन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने रिजेंटा होटल सहित अन्य भवनों को खाली करवा दिया है। होटल में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।


Leave a Reply