Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल में हुआ बड़ा हादसा, पर्यटकों की गाड़ी नदी में जा गिरी

हिमाचल में हुआ बड़ा हादसा, पर्यटकों की गाड़ी नदी में जा गिरी

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में एक बड़ा हादसा होने की खबर है । जंखर-सुमदो के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्पीति नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार चंडीगढ़ के पांच लोगों (जिनमें बच्चे भी शामिल थे) की जान बच गई।

यह घटना लाहौल स्पीति के जंखर सुमदो के पास हुई, जहाँ सड़क किनारे से फिसलकर कार सीधे नदी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ का एक परिवार इस गाड़ी में सवार था और कहीं घूमने जा रहा था। गाड़ी में बच्चों समेत कुल पाँच सदस्य थे, जो इस हादसे का शिकार हुए।

जैसे ही स्थानीय लोगों और बीआरओ और इको टूरिज्म सोसाइटी के कर्मचारियों को इस घटना का पता चला, वे तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुँचे। इको टूरिज्म सोसाइटी के अध्यक्ष कलजंग ने बताया कि स्थानीय लोगों और बीआरओ की टीम ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया।


Leave a Reply