Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारी बारिश से मुंबई में रेलवे ट्रैक डूबे, सड़के पानी से लबालब ,5 दिन का अलर्ट जारी
heavy-rains-in-mumbai-railway-tracks-submerged-imd-issued-alert-for-5-days

भारी बारिश से मुंबई में रेलवे ट्रैक डूबे, सड़के पानी से लबालब ,5 दिन का अलर्ट जारी

नई दिल्ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मानसून पहुंच गया । सुबह से यहां बारिश हो रही है। जोरदार बारिश से ठाणे समेत कई शहरों में सड़के पानी से लबालब हैं। भारी बारिश के पानी में रेलवे ट्रैक डूब गया है। सायन स्टेशन पर तालाब जैसा नजारा है। पानी में पटरियां डूबने से ट्रेनों की आवाजाही में मुश्किल है। ऐसे में लोकल रेलवे सेवा को बंद किया गया है। वहीं, मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भी बारिश का पानी भरने से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार और जाम लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मुम्बई और इसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले पांच दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। मध्य रेलवे के सायन स्टेशन के ट्रैक पर भरी पानी जमा हो गया है। आगे में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। बता दें कि भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है।

 

 

source link


Leave a Reply