Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing Modi Surname case में राहुल गांधी की सजा पर रोक, लोकसभा की सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ़
Stay on sentence of Rahul Gandhi in Modi Surname case

Modi Surname case में राहुल गांधी की सजा पर रोक, लोकसभा की सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ़

नेशनल न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेता उन्हें बधाई देने में जुट गए हैं। वहीँ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अनुचित मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। इससे भारतीय लोकतंत्र में लोगों का विश्वास मजबूत होता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की, जिसमें ‘मोदी सरनेम’ को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इससे लोकतंत्र एवं न्यायपालिका में लोगों की आस्था और बढ़ गई है।


Leave a Reply