Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव का किया ये हाल

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव का किया ये हाल

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मौज मस्ती के लिये हिमाचल भाग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को लंदन से लौटा था जबकि चार मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी (26) ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने पहले सौरभ को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। क्रूरता की सभी हदों को लांघते हुये महिला ने पति के शव को 15 टुकड़ों में बांट दिया और अवशेषों को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। हत्या के बाद मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर साहिल के साथ शिमला चली गई।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी ने हिमाचल में कई दिन बिताए थे. इस दौरान जब उनके पैसे खत्म होने लगे तो उन्होंने सौरभ के खाते से पैसे निकालने की कोशिश की थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार सौरभ के खाते में छह लाख रुपये थे. और इसकी जानकारी मुस्कान को थी. हालांकि, वह साहिल के साथ मिलकर वो पैसे निकालने में सफल नहीं हुई.

हिमाचल में रहते हुए जब मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के पैसे खत्म हो गए तो पहले उन्होंने सौरभ के खाते से पैसे निकालने की कोशिश की. लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पाए तो मुस्कान अपने मां के घर पहुंची. वहां उसने मां से कुछ पैसे मांगे लेकिन मां ने जब सौरभ के बारे में पूछा तो वह पहले तो चुप रही और बाद में उसकी हत्या की पूरी कहानी मां को बता दी. सौरभ की हत्या के बारे में सुनकर मुस्कान की मां हैरान हो गई. मुस्कान की मां ने आनन-फानन में पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी.


Leave a Reply